साईट में खोजें

२४१ ॥ श्री राम भरोसे दास जी ॥


पद:-

सतगुरु करि गगन में बारौ दिया।

सूरति शब्द क मारग जानौ जेहि हित जन्म लिया।

नाम तान खुलि जाय अखण्डित सन्मुख सुघर पिया।

घट ही भीतर सकल पदारथ परदा द्वैत सिया॥

या से जीव निकसि नहि पावत करिखा लाग हिया।

जप तप मुक्ति भक्ति का मानो केवल शब्द बिया॥