साईट में खोजें

२३९ ॥ श्री लाला शिव प्रसाद जी राय बहादुर ॥

(डिप्टी कलेक्टर मुकाम शिव कुटीर, फ़ज़ाबाद)

 

पद:-

सत्य धर्म प्रताप से हमको मिला हरि धाम है।

धारन करैं दोनों को जे सोई चतुर नर बाम है।

निर्वैर दुनिया में रहै सो हर जगह सरनाम है।

यहँ पर तो रहना है नहीं धिक्कार जो बदनाम है।

कहता है शिव परसाद चेतो चन्द रोज़ क चाम है।

सत्य धर्म न छोड़ना या से सरत सब काम है।६।