साईट में खोजें

४४९ ॥ श्री आशा शाह जी ॥

पद:-

संत साधु जोगी तपसी लांबा पोंगी दीगम्बर हैं।

पंडित महात्मा भक्त बौध मत जैन जौन श्वेताम्बर हैं।

दुर्वैश गदा सूफ़ी फ़कीर औलिया पीर पैगम्बर हैं।

मुर्शिद मुरीद मुल्ला काजी मोमिन हाजी टाटाम्बर हैं।

जे नाम को जानि के पास भये सब वाक्य ज्ञान आडम्बर हैं।५।

 

तन त्यागि चले निज धाम खिले सिंहासन अव्वल नंवर हैं।

श्री रामानन्द गुरु मेरे जो राम ब्रह्म विश्वाम्भर हैं।

कहैं आशा शाह रहै सन्मुख आशिष दै दीन्ही अम्बर हैं।

नहिं क्षुदा तृषा नहिं सीत ऊष्ण तन पर बैकुण्ठ पितम्बर हैं।

नहिं कटै फटै नहिं मैल होय जल अगिनी न व्यापै चम्मर हैं।१०।